Saturday, November 23, 2024

नमक का दरोगा कहानी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के विजय की कहानी है

 

नमक का दरोगा कहानी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के विजय की कहानी है।

मुंशी प्रेमचंद हिंदी साहित्य के महानतम कथाकार और उपन्यासकार हैं। उनका जन्म 31 जुलाई 1880 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लमही गांव में हुआ था। उनका नाम धनपतराय श्रीवास्तव था। उनका लेखन भारतीय समाज के शोषित और गरीब वर्ग के प्रति सहानुभूति दर्शाता है। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से समाज में व्याप्त असमानताओं, शोषण, और भ्रष्टाचार को उजागर किया और सच्चाई, नैतिकता और ईमानदारी के महत्व को प्रोत्साहित किया। उनमें दहेज, अनमेल विवाह, पराधीनता, लगान, छूआछूत, जाति भेद, विधवा विवाह, आधुनिकता, स्त्री-पुरुष समानता प्रमुख समस्याओं का चित्रण मिलता है। आदर्शोन्मुख यथार्थवाद उनके साहित्य की मुख्य विशेषता है। प्रेमचंद के लेखन में एक गहरी मानवीय दृष्टिकोण है। उन्होंने ‘सेवासदन’, ‘प्रेमाश्रम’, ‘रंगभूमि’, ‘निर्मला’, ‘गबन’, ‘कर्मभूमि’, ‘गोदान’ आदि लगभग डेढ़ दर्जन उपन्यास तथा ‘कफन’, ‘पूस की रात’, ‘पंच परमेश्वर’, ‘बड़े घर की बेटी’, ‘बूढ़ी काकी’, ‘दो बैलों की कथा’ आदि तीन सौ से अधिक कहानियाँ लिखी हैं। प्रेमचंद का लेखन भारतीय ग्रामीण जीवन, उसकी कठिनाइयों, सामाजिक असमानताओं और मानवीय समस्याओं पर केंद्रित था।

      "नमक का दरोगा" कहानी में जब नमक का नया विभाग बना, तो इसके व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिसके बाद लोग चोरी-छिपे नमक का व्यापार करने लगे। अधिकारियों ने इस विभाग में अपना प्रभाव जमाया और घूस व चालाकी से काम निकालने लगे। इस समय अंग्रेजी शिक्षा और ईसाई धर्म का प्रभाव बढ़ चुका था, और फारसी भाषा का भी प्रभुत्व था। मुंशी वंशीधर, जो एक मेहनती और बुद्धिमान युवक थे, अपने पिता से उपदेश लेकर रोजगार की तलाश में निकले। उनके पिता ने उन्हें बताया कि ऊपरी आय ही सच्ची बरकत होती है, और इस विचार को लेकर वंशीधर नमक विभाग में दारोगा के पद पर नियुक्त हो गए।  मुंशी वंशीधर एक सरल और ईमानदार व्यक्ति थे। उनके पिता ने उन्हें जीवन के कठोर अनुभवों से अवगत कराते हुए कहा, "बेटा, नौकरी में ओहदे की ओर ध्यान मत देना, यह तो पीर का मजार है। ऊपरी आय का स्रोत सदैव प्यास बुझाता है।" इस उपदेश के बाद वंशीधर नमक विभाग में दारोगा के पद पर नियुक्त हो गए।

      वह अपनी कार्यकुशलता और अच्छे आचार से अफसरों का विश्वास जीतते हैं। एक रात, जब वंशीधर नदी के पुल पर गाड़ियों के जाने का दृश्य देखते हैं, तो उन्हें संदेह होता है कि कुछ गड़बड़ है। जब उन्होंने गाड़ियों की जांच की, तो पाया कि उनमें तस्करी का नमक लदा हुआ था।  यह घटना वंशीधर की ईमानदारी और कार्य के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती है। एक दिन, जब वे गश्त पर थे, उन्हें पंडित अलोपीदीन की गाड़ियाँ संदिग्ध अवस्था में पुल के पार जाती हुईं मिलीं। वंशीधर ने गुस्से में आकर पूछा, "किसकी गाड़ियाँ हैं?" जवाब मिला, "पंडित अलोपीदीन की।" यह सुनकर वंशीधर ने पंडितजी को रोका और कहा, "आप इस समय हिरासत में हैं, आपको कायदे के अनुसार चालान होगा।" पंडित अलोपीदीन ने घबराकर धन का प्रस्ताव किया, "हम एक हजार के नोट बाबू साहब की भेंट करते हैं," लेकिन वंशीधर ने कड़ा जवाब दिया, "एक लाख भी मुझे सच्चे मार्ग से नहीं हटा सकते।" अंत में, पंडितजी ने 40 हजार तक का प्रस्ताव दिया, पर वंशीधर ने कहा, "चालीस लाख पर भी असम्भव है।" इस दृढ़ता ने धर्म और सत्य की जीत को दर्शाया। पंडित अलोपीदीन को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी प्रतिष्ठा को झटका लगा।

     अदालत में, डिप्टी मजिस्ट्रेट ने पं. अलोपीदीन के पक्ष में फैसला सुनाया, यह कहते हुए कि वंशीधर की ईमानदारी और उद्दंडता के कारण एक भले आदमी को कष्ट झेलना पड़ा। हालांकि, वंशीधर को यह दुखद अनुभव हुआ कि उनके सिद्धांतों और न्याय के पालन का कोई मूल्य नहीं था। उनका यह अहसास होता है कि संसार में धन और प्रभाव ही सबसे महत्वपूर्ण हैं, और उनका ईमानदारी का रास्ता उन्हें केवल अपमान और मुअत्तली की ओर ले जाता है। कुछ दिनों बाद, पं. अलोपीदीन वंशीधर के घर आते हैं और उन्हें अपना स्थायी मैनेजर बनाने का प्रस्ताव देते हैं। पं. अलोपीदीन कहते हैं, "मैंने हजारों रईसों और उच्च अधिकारियों से काम कराया, लेकिन आपने मुझे परास्त किया। अब मैं चाहता हूं कि आप मेरी सेवा करें।" वंशीधर पहले इस प्रस्ताव को ठुकराते हैं, लेकिन पं. अलोपीदीन की बातों से प्रभावित होकर वह इसे स्वीकार करते हैं। वह कहते हैं, "मैं आपके साथ काम करने के योग्य नहीं हूँ, लेकिन मैं धर्म का पालन करता रहूँगा और आपके साथ सेवा में रहूँगा।" अलोपीदीन की उदारता और वंशीधर की ईमानदारी की यह बैठक एक महत्वपूर्ण मोड़ है। पं. अलोपीदीन वंशीधर को यह समझाते हैं कि उनके लिए धन, विद्वत्ता या अनुभव से अधिक महत्वपूर्ण उनकी धर्मनिष्ठा है। अंत में वंशीधर, अपनी आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए, पं. अलोपीदीन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं, यह जानते हुए कि उन्हें सही रास्ते पर चलने का फैसला किया है।

यह कहानी सिद्धांत, ईमानदारी, और आत्मसम्मान की जीत को दर्शाती है, जहां पं. अलोपीदीन की धन-बल की शक्ति को वंशीधर के नैतिक दृढ़ता ने चुनौती दी, और अंत में वह सही रास्ते पर चलने का फैसला करते हैं। "यह कलम लीजिए, अधिक सोच-विचार न कीजिए, दस्तखत कर दीजिए।" जब पं. अलोपीदीन ने वंशीधर को अपनी सारी संपत्ति का स्थायी मैनेजर बनाने का प्रस्ताव दिया, तो वंशीधर पहले तो यह विचार करते हैं कि वह इस प्रस्ताव के योग्य नहीं हैं। "मैं किस योग्य हूँ, पर जो कुछ सेवा हो सकती है, वह पूरी करूंगा।" उनकी आत्म-गरिमा और ईमानदारी उन्हें यह मानने पर मजबूर करती है कि यह सम्मान उनके लिए असंभव है। लेकिन पं. अलोपीदीन के शब्दों से प्रभावित होकर, वंशीधर की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह समझ पाते हैं कि पं. अलोपीदीन का यह प्रस्ताव केवल धन या शक्ति के लिए नहीं, बल्कि एक वास्तविक आदर्श के रूप में दिया गया है।