Wednesday, February 5, 2025

वाक्य विचार (sentence)

 

 वाक्य विचार

वाक्य विचार- इसके अनतर्गत वाक्य से सम्बंधित उसके भेद, विश्लेषण, रचना, अवयव तथा शब्दों से वाक्य बनाने के नियमों की जानकारी दी जाती है।

वाक्य की परिभाषा(Definition)

1.जिस शब्द समूह से वक्ता या लेखक का पूर्ण अभिप्राय श्रोता या पाठक को समझ  में आ जाए, उसे वाक्य कहते हैं। 

2.विचार को पूर्णता से प्रकट करने वाली एक क्रिया से युक्त पद-समूह कोवाक्यकहते हैं।("Vakya" is a complete sentence or statement in language, consisting of a combination of words that express a meaningful thought, generally containing a subject and a predicate.)

वाक्य के भेद :

वाक्य के भेद के दो आधार हैं

(क) रचना के आधार पर वाक्य के भेद(Structural Level)

(ख) अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद(Meaning Level)

 

रचना के आधार पर वाक्य के भेद :

रचना के अनुसार वाक्य के तीन प्रकार होते हैं

1.सरल या साधारण वाक्य(Simple Sentence): जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं।

(क)  स्नेहा खाना खा रही है।

(ख)  राकेश घूम रहा है।

(ग)  रवींद्र पुस्तक पढ़ रहा है।

इन सब वाक्यों में कर्ता एक-एक है और क्रिया भी एक-एक है। अतः ये सब वाक्य सरल वाक्य हैं।

 

2.संयुक्त वाक्य(Compound Sentence): जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य जुड़े रहते हैं, वह संयुक्त वाक्य कहलाता है।

(क) राधिका ने खाना खाया, बस्ता उठाया और स्कूल चली गई।

(ख) संतोष नाच रहा है परंतु संजू चुपचाप बैठी है।

ये वाक्य दो-दो सरल उपवाक्यों से जुड़े हुए हैं। इनको और, परंतु अर्थात योजक से (समुच्चयबोधक) जोड़े हुए हैं, अतः ये संयुक्त वाक्य हैं।

 

3. मिश्रित वाक्य(Complex Sentence): जिस वाक्य में एक प्रधान वाक्य होता है और अन्य वाक्य उस पर आश्रित या गौण होते हैं, उसे मिश्रित वाक्य कहते हैं।

जैसे :  १. जो आज घर आयेगा, वह बाहर खड़ा रहेगा।

       २. लक्ष्मण कल स्कूल आया था, लेकिन कक्षा के बाहर खड़ा था।

अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद

अर्थ के अनुसार वाक्य आठ प्रकार के होते हैं

1.  Here are the 8 types of sentences at the Meaning Level of Vakya, along with their English names:

  1. विधानवाचक (Vidhānavāchak) - Assertive Sentence (or Declarative Sentence)
  2. निषेधवाचक (Niṣedhavāchak) - Negative Sentence
  3. इच्छावाचक (Icchāvāchak) - Optative Sentence (expresses a wish)
  4. प्रश्नवाचक (Prašnavāchak) - Interrogative Sentence (asks a question)
  5. आज्ञावाचक (Ājñāvāchak) - Imperative Sentence (gives a command or request)
  6. संकेतवाचक (Saṅketavāchak) - Indicative Sentence (used to indicate or point out something)
  7. विस्मयसूचक (Vismayasūchak) - Exclamatory Sentence (expresses strong emotion or surprise)
  8. संदेहवाचक (Sandehavāchak) - Doubtful Sentence (expresses doubt or uncertainty)

These types of sentences are categorized based on their meaning and their function in communication.